19 जून, 2009
महिलाओं ने बदली तकदीर
गुरूवार को डीडीएम नाबार्ड नवीन राय के साथ उन्होंने खरीक प्रखंड के गोटखरीक पंचायत स्थित कालीस्थान गणेशपुर में केले के बगान के समीप केले के थम से रेशा निकालकर उससे हस्तशिल्प का सामान बनाती महिलाओं के कामकाज से रू-ब-रू हुए। उन्होंने महिलाओं से कई जानकारी ली। गांव की महिला बेबी देवी, विनीता देवी, डोली देवी, मंजू देवी, उषा देवी, राधा देवी, सुनीता देवी, मीरा देवी, अमृता देवी आदि ने उन्हें बताया कि वे बेकार समझे जाने वाले केले के थम से रेशे निकाल कर हस्त निर्मित कई ऐसे घरेलू सामग्री बना रही हैं। शहरों में उनके द्वारा निर्मित सामान की काफी कद्र है। नवजनलोक कार्यकर्ता ईरा शर्मा,बनारसी शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि कल तक ये महिलाएं घरेलू कामकाज के अलावा खेत में काम करती थीं। लेकिन आज ये केले के रेशे से समान बनाकर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं और समाज में हुनरमंद महिला के रूप में स्थापित हो रही हैं। महिलाओं ने रेशे से बने बैग, टेलीफोन मैट, सीक, पोट हैंगर आदि सहायक महाप्रबंधक को भेंट में दी। महाप्रबंधक ने बताया कि केले के रेशे से बने सामान काफी फैशनेबुल होने के कारण महानगरों व शहरों में उनकी काफी मांग है। इसके विपणन के लिए नाबार्ड ने रूरल मार्ट भी महिलाओं को उपलब्ध कराया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...