रविवार को भागलपुर स्थित डोकानिया धर्मशाला में ईस्टर्न बिहार चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में 'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने राज्य को विशेष दर्जा देने की वकालत की। संगोष्ठी का उद्घाटन चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष नारायण प्रसाद, आरडी शर्मा कोटरीवाल ने किया।
संगोष्ठी में पूर्व सांसद सुबोध राय ने कहा कि बिहार की बदहाली के लिए बिहारी खुद जिम्मेवार हैं। क्योंकि उन्होंने भी जिम्मेवारी पूर्वक कर्तव्यों का निर्वाह नहीं किया है। राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से भी की गयी थी। जिसमें स्वयं मैं और कई सांसद शामिल थे। राजनीतिज्ञों का अह्म और टकराव राज्य को ले डूबा। हालांकि प्रो. आरडी शर्मा ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के ऐन वक्त पर ही क्यों ऐसे मुद्दे उठाये जाते हैं। यह पुरानी मांग है जिसे संवैधानिक तरीके से उठाया गया है। नारायण कोटरीवाल एवं मुकुटधारी अग्रवाल ने कहा कि राज्य को विशेष दर्जा देने से राज्य का विकास होगा वहीं उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उग्रमोहन झा व मुकुटधारी अग्रवाल ने भी विचार दिये। मंच संचालन कुंज बिहारी झुनझुनवाला और धन्यवाद ज्ञापन मुकेश जैन ने किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...