बहु चर्चित लवगुरू प्रो. मटुकनाथ चौधरी ने रविवार को अपने पैतृक गांव जयरामपुर पहुंच कर प्रेम की पाठशाला लगाई। इस पाठशाला में उन्होंने अपने प्रेम का इजहार करते हुए ग्रामीणों को प्रेम का मर्म समझाया। गुरूकुल शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित इस पाठशाला में प्रो. मटुकनाथ ने ब्लैक बोर्ड पर प्रेम को परिभाषित किया। पाठशाला में उनके स्कूल के गुरूजनों ने भी भाग लिया।
प्रो. मटुकनाथ का गांव जयरामपुर पूर्व के वषरें में वर्चस्व की लड़ाई के चलते काफी बदनाम रहा था। गांव में आपसी भाईचारे को मजबूत कर गांव के विकास के लिए उन्होंने इस पाठशाला को लगाया। इस अवसर पर उन्होंने गांव में अपनी प्रेम पार्टी की शाखा की स्थापना की। स्थानीय गांधी चौक स्थित शिक्षण संस्थान परिसर के आम बगीचा के तले उन्होंने प्रेम पर करीब एक घंटे तक व्याख्यान दिये। उन्होंने कहा कि जयराम गांव में हुई लड़ाई भी अहंकार की लड़ाई थी। अहंकार समस्या है जबकि प्रेम समाधान । उन्होंने ग्रामीणों अहंकार से मुक्त होकर प्रेम पूर्ण व्यवहार के साथ गांव के विकास में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गांव-गांव में प्रेम पार्टी की शाखाएं खोलने के लिए वे बिहार का भ्रमण करेंगे। संगठन से युवाओं को जोड़कर पार्टी को गांव- गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वे बिहपुर विधानसभा से अपनी किस्मत भी अजमा सकते हैं। इस अवसर पर उप सरपंच पंकज कुमार उर्फ पिकेंश, अशोक कुमार, अवध नारायण कुमर, रामनारायण कुमर के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण युवक, किसान व बुजुर्ग उपस्थित थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...