11 जून, 2009
गंगा पार में जबरिया विवाह जारी
गंगा पार में जबरिया विवाह जारी है। मंगलवार की रात को बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद गांव के एक लड़के की शादी तुलसीपुर गांव में जबरन करा दी गई है। लड़के के पिता ने घटना की सूचना बुधवार को झंडापुर पुलिस को दी है। झंडापुर ओपी प्रभारी सुरेश सिंह व खरीक थानाध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार की रात को तुलसीपुर गांव में लड़के को मुक्त कराने के लिए छापेमारी की गई । ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना की सच्चाई का पता लड़के की बरामदगी के बाद ही चल पाएगा। मालूम हो कि इस इलाके की कुछ खास जाति में इस तरह की शादी का प्रचलन इन दिनों जोर शोर से बढ़ा है। पुलिस का मानना है कि बढ़ते तिलक दहेज के कारण गरीब वर्ग के अभिभावक अपनी बेटी का हाथ पीला नहीं कर पाते हैं। वैसे अभिभावक अपनी बेटी की शादी के लिए लड़कों को अगवा कर जबरन विवाह कराते हैं। इच्छित लड़के के साथ लड़की की शादी रचाने के बाद वे उसे सामाजिक मान्यता दिलाने का हरसंभव प्रयास करते हैं। नवगछिया पुलिस जिले में ऐसी शादी का रिवाज लंबे समय से चला आ रहा है। पर पुलिस उसे अबतक बंद कराने में सफल नहीं हो पाई है। इस शादी में न तो बैंड बजता है और न कोई अन्य बाजा। बस लड़की पक्ष के लोग लड़के का अपहरण कर अपनी लड़की के साथ उसका झटपट ब्याह करा देते हैं। शादी का यह तरीका कानूनन गलत है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल के मुखिया बीएम. बंसल ने तो पेट्रोल के दाम बढ़ाने का इशारा भर किया, पर भारत पेट्रोलियम ने इसमें कोई देरी नहीं की। इस...