लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में विपक्षी दलों को मात देते हुए तथा राजनीतिक विश्लेषकों को गलत ठहराते हुए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) बहुमत के करीब पहुंच गया है। शुरुआती रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने जहां जीत का दावा किया है, वहीं मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निराशा व्यक्त की है।
कुल 545 सदस्यीय लोकसभा की अधिकतर सीटों के रुझान के मुताबिक कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग को 250 के करीब सीटें मिलने की संभावना है, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 के काफी करीब है।
कांग्रेस को मिल रही कामयाबी के संकेतों के मद्देनजर अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय तथा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर सैंकड़ों समर्थकों हुजूम जुट गया और ढोल-नगाड़े बजने लगे।
उधर, भाजपा को इन परिणामों से तगड़ा झटका लगा है। पिछले पांच साल से सत्ता में लौटने का इंतजार कर रही पार्टी को कई जगहों पर आशा के प्रतिकूल नतीजे आते दिख रहे हैं और कहीं-कहीं तो उसका सफाया होता दिख रहा है। दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय में मायूसी का आलम देखा गया। समर्थक उदास और हतप्रभ दिखाई दिए।
क्षेत्रीय दलों और वामपंथी दलों को मिलाकर बने तीसरे मोर्चे की स्थिति काफी खराब है। वाम दलों के गढ़ कहे जाने वाले पश्चिम बंगाल और केरल में उन्हें काफी नुकसान की संभावना है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने राज्यों में कांग्रेस में गुटबाजी को लगभग स्वीकारते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए अच्छी बात है। गांधी ने आज यहा...
-
ओवर ब्रिज नहीं बनने से रंगरा, सधुआ, चापर, मदरौनी, सहित आधा दर्जन गांव के लोगों को कठनाई का सामना करना पड़ रहा है। रंगरा चौक से नेशनल हाइवे स...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
शिक्षा प्रणाली में हो रहे निरंतर बदलाव के साथ शिक्षकों और छात्रों की ओर से तालमेल नहीं बिठाए जाने के रुझान पर नाखुशी जाहिर करते हुए राष्ट्री...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...