03 मई, 2009

दस का सिक्का सोमवार से

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी किया गया दस रुपए का सिक्का सोमवार से प्रचलन में आ जाएगा। अब से पहले सबसे बड़ा पांच रुपए का ही सिक्का प्रचलन में है। दस रुपए के सिक्के का वजन 7.71 ग्राम होगा।

विविधता में एकता विषयवस्तु के साथ यह सिक्का द्विधात्विक होगा। गोलाकार आकृति के इस सिक्के का व्यास 27 मिलीमीटर होगा। सिक्के का मुख भाग तीन भागों में विभाजित होगा। केंद्रीय भाग पर अशोक स्तंभ, नीचे सत्यमेव जयते तथा मूल्य वर्ग का उल्लेख करते हुए 10 अंकित होगा।

बहुत सालों पहले भी दस रुपए का सिक्का जारी किया गया था लेकिन वह एक विशेष अवसर (कोमोमोरेडेड) के लिए सीमित मात्रा में जारी किया गया था लेकिन प्रचलन के लिए नहीं था। विशेष सिक्के (अलग-अलग राशि में) किसी न किसी विशेष अवसर पर जारी किए जाते रहते हैं।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार