नित्यानन्द की खोज के लिए पुलिस का अभियान तेज होने के बाद उन्होंने बैंगलोर के रामनगरम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले बताया जा रहा था कि नित्यानंद अंडरग्राउंड हो गए हैं।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने दो दिन के भीतर नित्यानंद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को आदेश दिए थे। इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने सर्च वारंट जारी किया था।
स्वामी नित्यानंद और उनके समर्थकों पर ताजा आरोप पत्रकारों से मारपीट का है। 7 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई इस घटना के बाद स्थानीय मीडिया ने एक तरह से स्वामी के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। इसी के बाद मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को नित्यानंद को गिरफ्तार करने का ऐलान करना पड़ा।