12 जून, 2012

नित्यानंद की गिरफ्तारी के लिए सर्च वारंट

बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे विवादास्पद धर्मगुरू स्वामी नित्यानंद को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च वारंट जारी कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा उन्हें दो दिन के अंदर गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक बाद नित्यानंद की गिरफ्तारी का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि आश्रम में कुछ दिन पहले मीडिया और समर्थकों के बीच हुई झड़प के संबंध में पुलिस द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। दो दिन के अंदर स्वामी नित्यानंद की गिरफ्तारी हो जाएगी। इस बाबत राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।कर्नाटक सरकार के कानून मंत्री के मुताबिक सरकार स्वामी के बेंगलुरू स्थित आश्रम को सील कर सकती है। एस. सुरेश कुमार ने कहा था, सरकार आश्रम में आपत्तिजनक गतिविधियां होने के आरोपों को देखते हुए इस पर नियंत्रण स्थापित करने एवं प्रशासक नियुक्त करने पर विचार कर रही है। यह आश्रम बेंगलुरू से 35 किमी दूर बिडाडी में 29 एकड़ में फैला है। नित्यानंद पर कई महिलाओं ने कन्नड़ टीवी चैनल पर प्रसारित वीडियो में यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार