27 सितंबर, 2010

गांव छोड़ दो या गांव का पानी

भागलपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड स्थित फ्लोराइड प्रभावित गांव कोलाखुर्द के ग्रामीण फुलेश्वर ने बताया कि एम्स में इलाज के लिए गया तो डॉक्टर ने कहा गांव छोड़ दो या गांव का पानी। पीड़ितों में किसी के पैर की हड्डी टेढ़ी हो गई है या किसी की रीढ़ धनुष आकार की हो गई है। 21 वर्षीय मालती देवी बीमारी के कारण वृद्ध नजर आ रही थी।इस गाँव में पेयजल आपूर्ति की यही स्थिति रही तो 10 साल के बाद गांव का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। यह मानना है कल्याणी विश्वविद्यालय, नोएडा के पूर्व व्याख्याता सह रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 एमएन मजूमदार का। डॉ0 मजूमदार ने जगदीशपुर के फ्लोराइड प्रभावित गांव के बारे में बताया कि उन्होंने देश और विदेश के कई फ्लोराइड प्रभावित गांव का दौरा किया। लेकिन ऐसी स्थिति कहीं नहीं देखी। यहां 90 प्रतिशत आबादी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इस कारण इस गांव के लोगों की औसत आयु 50 साल के करीब हो गई है। गांव में विधवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

डॉ. मजूमदार से लोगों ने अपनी पीड़ा भी बयां की। ग्रामीण फुलेश्वर ने बताया कि एम्स में इलाज के लिए गया तो डॉक्टर ने कहा गांव छोड़ दो या गांव का पानी। पीड़ितों में किसी के पैर की हड्डी टेढ़ी हो गई है या किसी की रीढ़ धनुष आकार की हो गई है। 21 वर्षीय मालती देवी बीमारी के कारण वृद्ध नजर आ रही थी।

जीबी कॉलेज नवगछिया में आयोजित सेमिनार में शामिल होने के लिए आए डॉ. मजूमदार ने कहा कि यहां फ्लोराइड मुक्त जल आपूर्ति के लिए सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। एक परिवार को मात्र 5 लीटर शुद्ध पानी ही मिल पा रहा है। उन्होंने चानन नदी से जल आपूर्ति को कारगर बताया। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल के बदले यदि तालाब से पानी की व्यवस्था यहां की जाए तो अधिक अच्छा होगा। डॉ. मजूमदार के साथ जीबी कॉलेज नवगछिया के रसायन विभाग के अध्यक्ष डॉ. बिन्देश्वरी सिंह और डॉ. अशोक कुमार झा भी कोलाखुर्द पहुंचे थे। उन लोगों ने गांव के दो किमी. क्षेत्र से पानी का सैंपल लिया है। इसकी जांच की जाएगी। वहीं इस संबंध लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग का कहना है कि कोलाखुर्द में फ्लोराइड मुक्त जल आपूर्ति के लिए 2008-09 में 75 फ्लोराइड रिमुवल हैंड पंप एटैचमेंट यूनिट लगाए गए हैं। इसके अलावा चांदपुर स्थित चानन नदी से कारनॉट साइकिल द्वारा पेय जल आपूर्ति की जा रही है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार