पशु बलि पर सरकार गंभीर
मंदिरों में हाथियों पर हो रहे अत्याचार तथा जानवरों की खरीद फरोख्त के लिए आयोजित होने वाले गैर कानूनी पशु मेलों को शर्मनाक करार देते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार व्यापक पशु कल्याण विधेयक लाने के प्रति पूरी तरह गंभीर है।
देश के विभिन्न भागों में प्रचलित पशु बलि की प्रथा पर प्रतिबंध लगाए जाने के संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि यह संवेदनशील मुद्दा है और सरकार सतर्कता के साथ इस मसले पर आगे बढ़ेगी।रमेश ने लोकसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान रमाशंकर राजभर, लालू प्रसाद यादव और मेनका गाँधी के सवालों के जवाब में कहा कि पशुओं का कल्याण केन्द्र सरकार के शीर्ष एजेंडे में शामिल है और इसके लिए व्यापक पशु कल्याण विधेयक लाया जाएगा।मेनका गाँधी ने अपने सवाल के जरिए कहा कि 1960 के पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में कानून का उल्लंघन करने वाले पर मात्र 50 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। उनकी बात का समर्थन करते हुए रमेश ने जुर्माने के प्रावधान को हास्यास्पद बताया और साथ ही कहा कि छह राज्यों में धार्मिक स्थलों पर पशुओं की बलि पर प्रतिबंध है और बाकी राज्यों को भी उनका अनुकरण करना चाहिए।रमेश ने कहा कि केन्द्र सरकार इस संबंध में राज्य सरकारों को दिशा निर्देश जारी करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मसला है और इस दिशा में सतर्कता से आगे बढ़ना होगा।इससे पूर्व मेनका गाँधी ने कहा कि दशहरे के मौके पर देश के विभिन्न भागों में पशुओं की बलि दी जाती है और यह संगठित अपराध का स्वरूप ले चुका है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...