किसानों की आत्महत्या पर है 'पीपली लाइव'
बॉलीवुड के दो खान एक-दूसरे के पास आते दिख रहे हैं और इसकी एक बानगी पेश की है सलमान खान ने। सलमान ने अपील की है कि आमिर खान प्रोडक्शन तले बनी 'पीपली लाइव' सबको देखनी चाहिए।सलमान ने इस फिल्म के निर्माता आमिर की तुलना यूनानी धर्मग्रंथों में वर्णित 'किंग मिडास' से की है, जो पुराणों के मुताबिक अगर पत्थर को भी छू देता था, तो वह सोना बन जाता था।सलमान ने अपनी ट्वीट में कहा है कि मिस्टर मिडास ने अपने हाथों से छूकर एक फिल्म बनाई है। मिडास मतलब आमिर खान। पीपली में ऐसी ही छुअन है। कम से कम मीडिया और प्रेस को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।उन्होंने लिखा है कि मैंने फिल्म देखने के बाद आमिर को अपने आप को छूने नहीं दिया। कहीं मुझे सोने में बदल देता तो....। मैं सिर्फ इतना कहूँगा कि सबको ये फिल्म देखनी ही चाहिए। ये कॉमेडी है, ट्रैजेडी है, खुलासा है, सनसनी है और ब्रेकिंग न्यूज भी है..।आमिर खान प्रोडक्शन की अनुषा रिजवी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीपली लाइव' किसानों की आत्महत्या संबंधित विषय पर बनाई गई है। फिल्म 13 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...