09 अगस्त, 2010

प्रियंका चोपड़ा ने की अपनी वेबसाइट लांच

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट लांच कर दी है। इस पर वे अपने विचार, पसंद और नापसंद फैंस को बताएँगी।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा भी उन फिल्म स्टार्स में से हैं जिन्हें अपने बारे में बताने और अपने फैंस से सीधे संवाद करने के लिए इंटरनेट का माध्यम पसंद है। ट्विटर पर वे लगातार ‍ट्वीट करती रहती हैं और उन्हें रिस्पांस भी अच्छा मिल रहा है। अब उन्होंने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट भी लांच कर दी है। 8 अगस्त को उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह तोहफा दिया।

प्रियंका का कहना है कि यह वेबसाइट उनकी शख्सियत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसमें वे अपनी पसंद-नापसंद और विचारों को लोगों के साथ शेयर करेंगी। इस वेबसाइट को बनाने में कई महीने लगे और प्रियंका ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार