इस साल मानसून बेहतर रहने और माँग बढ़ने की उम्मीद से रियल्टी और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र की अगुवाई में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 144 अंक मजबूती के साथ बंद हुआ।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सूचकांक 143.51 अंक चढ़कर 18,287.50 अंक पर बंद हुआ। एक फरवरी 2008 के बाद यह सर्वोच्च स्तर है।
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.90 अंक की मजबूती के साथ 5486.15 अंक पर बंद हुआ। दोपहर के कारोबार के दौरान एक समय यह 5492.30 अंक तक चला गया था।
हालाँकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के कारण बाजार में तेजी पर थोड़ा विराम लगा। आरआईएल का शेयर 6.80 रुपए घटकर 993.50 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में तेजी और यूरोपीय बाजार में मजबूत शुरुआत से भी बाजार धारणा को बल मिला।
बीएसई के तीस शेयरों में से 27 शेयर लाभ में जबकि तीन नुकसान में रहे। रियल्टी क्षेत्र के शेयर में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। इस क्षेत्र के शेयरों में 4.47 फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की गई।
इसी प्रकार उपभोक्ता टिकाऊ क्षेत्र में भी वृद्धि दर्ज की गई। इस क्षेत्र के शेयरों में 2.40 फीसद की तेजी दर्ज की गई।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
न्यूजीलैंड के टोंगा तटीय इलाके में एक फेरी के दक्षिणी प्रशांत में डूब जाने के बाद से 33 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। बचावकर्मी सभी का पत...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने राज्यों में कांग्रेस में गुटबाजी को लगभग स्वीकारते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए अच्छी बात है। गांधी ने आज यहा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...