प्रियंका ट्विटर की भारतीय मलिका
अपने अजीबोगरीब अंदाज के लिए मशहूर लेडी गागा ने भले ही चर्चित गायिका ब्रिटनी स्पियर्स को पीछे छोड़कर ‘ट्विटर क्वीन’ का खिताब अपने नाम कर लिया हो लेकिन बॉलीवुड में ये ताज ‘देशी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के ही नाम है।फैशन, मुझसे शादी करोगे, कमीने, दोस्ताना, कृश, जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअरों की संख्या ट्विटर पर छह लाख के जादुई आँकड़े को पार कर गई। इस उपलब्धि के लिए प्रियंका ने सभी को धन्यवाद दिया।जवाँ दिलों की धड़कन बिपाशा बसु, बिग बॉस की मेजबान शिल्पा शेट्टी, डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, लारा दत्ता, नेहा धूपिया और सोनाक्षी सिन्हा जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ट्विटर पर अवतरित होने के बावजूद प्रियंका ने अपना यह ताज बरकरार रखा है।ट्विटर पर अक्सर सक्रिय रहने वाली प्रियंका के इस समय 602,194 फॉलोअर हैं और वह खुद 92 लोगों को फॉलो करती हैं। इसके अलावा 12108 लोगों ने उन्हें लिस्टेड किया है।प्रियंका जिन लोगों को फॉलो करती हैं उनमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रितिक रोशन, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंडुलकर, बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर प्रमुख हैं।बॉलीवुड अभिनेत्रियों में प्रियंका के बाद, प्रीति जिंटा का नंबर आता है। प्रीति जिंटा के 359340 जबकि दीपिका पादुकोण के 349606 फॉलोअर हैं।‘दिल्ली छह’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली सोनम कपूर ने फॉलोअरों के मामले में शिल्पा शेट्टी को पीछे छोड़ दिया है। ट्विटर पर बेहद सक्रिय सोनम के 225988 फॉलोअर जबकि शिल्पा के 162992 फॉलोअर हैं।इसी तरह लारा दत्ता के 162047 तथा काफी देर से ट्विटर की दुनिया में कदम रखने वाली बिपाशा बसु ने 100395 फॉलोअर जुटा लिए हैं। अपनी पहली फिल्म ‘दबंग’ को लेकर चर्चा में आई ‘शॉटगन’ शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के 32195 फॉलोअर हैं।इस प्रकार बॉलीवुड की कोई भी अभिनेत्री प्रियंका के आस पास भी दिखाई नहीं पड़ती है। छह लाख से अधिक फॉलोअरों की संख्या प्रियंका की अत्यधिक लोकप्रियता को दर्शाती है। बॉलीवुड में उनसे आगे केवल ‘किंग खान’ शाहरुख हैं जो 605,947 फॉलोअरों के साथ सबसे आगे हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने रविवा र को भारत की धनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत 450 साल पुरानी मुगल काल क...
-
भागलपुर के सदर एसडीओ ज्ञान शंकर दास के नेतृत्व में एडीएसओ एवं मार्केटिंग अफसरों की टीम ने शुक्रवार दोपहर शहर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थि...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
असम के राजस्व मंत्री भूमिधर बर्मन ने शनिवार को कहा कि राज्य की 499.79 एकड़ जमीन पर बांग्लादेश ने अवैध कब्जा कर रखा है। बर्मन ने कहा कि बांग्...
-
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है उनकी सरकार भारत के साथ रेल संपर्क फिर खोलना चाहती है। मालूम हो कि दोनों देशों के बीच 1965 में...
-
शिक्षा प्रणाली में हो रहे निरंतर बदलाव के साथ शिक्षकों और छात्रों की ओर से तालमेल नहीं बिठाए जाने के रुझान पर नाखुशी जाहिर करते हुए राष्ट्री...