केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सांसदों के मूल वेतन में तीन गुना वृद्धि करते हुए उसे 16 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने के साथ ही अन्य भत्तों को भी दोगुना करने को अपनी मंजूरी दे दी।
इस मुद्दे पर मंत्रियों के बीच मतभेदों को लेकर ऐसी अटकलें लगायी जा रही थी कि सांसदों के वेतन में वृद्धि संबंधी फैसला आने में देर होगी लेकिन आज कैबिनेट ने सांसदों का मूल वेतन 16 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए प्रति माह करने को अपनी मंजूरी दे दी।
हालाँकि यह वृद्धि संसदीय समिति की सिफारिशों से काफी कम है, जिसने कहा था कि सांसदों को सरकारी सचिवों से अधिक वेतन मिलना चाहिए क्योंकि वे वरीयता क्रम में उनसे उपर हैं। समिति ने इसे बढ़ाकर 80,001 रुपए करने की सिफारिश की थी।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि सांसदों को प्रति माह मिलने वाले कार्यालय खर्च की सीमा को भी बढ़ाकर 20 हजार रुपए से 40 हजार रुपए कर दिया है और साथ ही निर्वाचन क्षेत्र भत्ते को भी 20 हजार रूपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपए कर दिया गया है।
निजी वाहन खरीदने के लिए सांसदों को मिलने वाले ब्याज मुक्त ऋण की सीमा को भी चार गुणा बढ़ाते हुए एक लाख रुपए से चार लाख रुपए कर दिया गया है।
सरकार ने सांसदों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की रोड माइलेज रेट को भी 13 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 16 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि सांसद की पत्नी या पत्नी अब चाहे जितनी बार प्रथम श्रेणी या एग्जीक्यूटिव श्रेणी में यात्रा कर सकेंगे। पेंशन लाभ को भी मौजूदा आठ हजार रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रति माह किया गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...