स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। किसी भी दहशतगर्दी हमले से मुकाबले के लिए दिल्ली के हर हिस्से में सुरक्षा बलों के हजारों जवानों की तैनाती की गई है।
शहर में खासतौर पर लालकिला के पास ‘ग्राउंड-टू-एयर’ हवाई सुरक्षा उपकरण भी लगाए गए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री लालकिला से तिरंगा फहराएँगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
सुरक्षा एजेंसियाँ लालकिला में सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देने में लगी हैं। वे ‘सेफ्टी हाउसेस’ को भी दुरुस्त करने में लगी हैं, जहाँ किसी आतंकवादी हमले की सूरत में प्रधानमंत्री एवं अन्य नेताओं को ले जाया जा सके।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) सत्येन्द्र गर्ग ने बताया कि व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। एक आला पुलिस अधिकारी ने कहा कि लालकिला के इर्द-गिर्द करीब 40 क्लोज सर्किट टीवी लगाए गए हैं ताकि किसी तरह की अनहोनी न होने पाए। 17वीं सदी में मुगल शासनकाल में बनाए गए लालकिला की ऊँचाइयों पर एनएसजी कमांडो तैनात किए जाएँगे।
अधिकारी ने बताया कि लालकिला के अलावा पार्लियामेंट कॉम्पलेक्स, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशनों, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों और मेट्रो स्टेशनों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...