अमरनाथ यात्रा रुकी, हजारों फँसे
खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को अस्थायी रूप से रोक दी गई जिससे हजारों यात्री रास्ते में ही फँस गए।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश के चलते हिमालय पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा तक जाने वाले दोनों ही रास्तों से यात्रा को रोक दिया गया।गुफा तक पहला 46 किमी का पारंपरिक रास्ता अनंतनाग जिले के पहलगाम से होकर जाता है, जबकि दूसरा 16 किमी का सबसे छोटा रास्ता बालताल से होकर जाता है।सूत्रों ने कहा कि किसी भी यात्री को आधार शिविर छोड़कर जाने की अनुमति नहीं है। सूत्रों ने कहा कि हालाँकि पवित्र गुफा के पास पहुँचने वाले 2800 श्रद्धालुओं ने गुफा में पूजा-अर्चना की।उन्होंने कहा कि इन दोनों रास्तों पर पड़ने वाले रुकने के स्थानों पर भी कई हजार श्रद्धालु मौजूद हैं और उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे मौसम में सुधार होने से पहले घूमने-फिरने नहीं निकलें।सूत्रों ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह जम्मू से 1261 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...