31 जनवरी, 2010

शिवसेना ने किया संघ प्रमुख का विरोध

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मुंबई को सभी भारतीयों का शहर बताने संबंधी वक्तव्य का विरोध करते हुए शिवसेना के एक शीर्ष नेता ने रविवार को कहा कि शहर सिर्फ मराठी लोगों का है।

शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने कहा कि आरएसएस को यह याद दिलाने का समय आ गया है कि मुंबई सिर्फ मराठी लोगों की है और उन्हें यहाँ प्राथमिकता मिलनी चाहिए। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मुंबई का यश मराठी जनता की कड़ी मेहनत के चलते है और उनका शहर पर पूरा अधिकार है।

भागवत ने शनिवार को कहा था कि मुंबई सभी भारतीयों के लिए है। सभी भाषाओं, समुदायों और जातियों के लोग भारत की संतान हैं। कोई भी भारतीयों को रोजगार की तलाश में देश के किसी भी हिस्से में जाने से नहीं रोक सकता।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार