यह जानकर आप हैरत में पर सकते हैं कि आज से 55 वर्ष पहले एक ऐसी कारें बनी थी जो अभी दुनिया की सबसे छोटी एवं लखटकिया कार नैनो से भी छोटी है।
महँगी एवं लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की प्रमुख कंपनी बीएमडब्ल्यू की एक ऐसी विंटेज कार है जो आकार में टाटा मोटर्स की लखटकिया कार नैनो से भी छोटी है। राजधानी के प्रगति मैदान में चल रहे 10वें ऑटो एक्सपों में 67 विंटेज कारें और मोटरसाइकिलें प्रदर्शित की गई हैं।
हैरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (एचएमसीआई) के सहयोग से प्रदर्शित इन विंटेज कारों और मोटरसाइकिलों में 105 वर्ष पुरानी कार और मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। इन विंटेज कारों और मोटरसाइकिलों में जो सबसे पुरानी है वह वर्ष 1904 की हुई है।
बीएमडब्ल्यू की वर्ष 1955 में बनी ईसीट्टा 300 का आकर अंडे जैसा है और इसमें मात्र एक दरवाजा है। इनमें 298 सीसी का इंजन लगा हुआ है। दुनिया की सबसे सस्ती और छोटी कार का खिताब पा चुकी नैनो से तुलना की जाए तो नैनो 3.1 मीटर लंबी और 1.6 मीटर चौड़ी है जबकि 55 वर्ष पूर्व बनी ईसीट्टा 2.29 मीटर लंबी और 1.37 मीटर चौड़ी है। हालाँकि नैनो चार सीटों वाली है जबकि ईसीट्टा दो सीटों वाली है।
09 जनवरी, 2010
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...