प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने राहुल गाँधी को कैबिनेट में शामिल करने के लिए सोमवार को एक बार फिर अपनी उत्सुकता जाहिर की और कहा कि यदि वे मंत्री बनते हैं तो उन्हें खुशी होगी।
राहुल को अपनी कैबिनेट में शामिल करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने कई बार कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। अपने मंत्रालय में राहुल को लेने के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मंत्रालय में उनके होने से मुझे बेहद खुशी होगी।
सिंह सीएनएन-आईबीएन द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे, जिसमें कांग्रेस को ‘ऊर्जावान' बनाने और उत्तरप्रदेश में पार्टी को पुन: उभारने के लिए राहुल गाँधी को ‘वर्ष का नेता’ चुना गया।
बहरहाल प्रधानमंत्री से पुरस्कार ग्रहण करने के लिए राहुल गाँधी समारोह में मौजूद नहीं थे। राहुल अपनी पूर्व नियत व्यस्तताओं के कारण उत्तरप्रदेश में हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमारी आशाओं को उम्मीद से ज्यादा पूरा किया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...