किसी आरोपी को जमानत देने के बदले में क्या उसे राष्ट्रीय ध्वज फहराने और एक सप्ताह तक किसी अनाथालय में सेवा करने के लिए मजबूर किया जा सकता है?
उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी और न्यायामूर्ति दीपक वर्मा की पीठ ने तमिजरासन और वी. भारती द्वारा दायर याचिका के संबंध में तमिलनाडु सरकार से जवाब माँगा है।
तमिजरासन और वी. भारती पर राष्ट्रीय ध्वज को जलाने का प्रयास करने का आरोप है और मद्रास उच्च न्यायालय ने इनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को फहराने और किसी अनाथालय में एक सप्ताह तक सेवा करने की ‘असामान्य शर्त’ रखी है।
उच्च न्यायालय ने इस आधार पर यह शर्त रखी है कि नागरिकों में ‘मूलभूत दायित्वों’ की भावना पैदा करना जरूरी है क्योंकि देश में आंदोलनकारियों में राष्ट्रीय ध्वज जलाने तथा रेलगाड़ियों और अन्य सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।
अभियोजन के अनुसार 25 अप्रैल 2009 को सुबह सवा दस बजे के करीब दोनों आरोपी कोयंबटूर में जिला कलेक्टर के कार्यालय के सामने पहुँचे और श्रीलंका में सेना के हाथों तमिलों के कथित नरसंहार के विरोध में भारतीय और श्रीलंकाई ध्वज जलाने का प्रयास किया।
उच्च न्यायालय ने 18 मई को तमिजरासन और वी. भारती को इस शर्त के साथ जमानत दे दी कि वे अपने अपने घरों के बाहर राष्ट्रीय ध्वज फहराएँगे और किसी स्थानीय अनाथालय या वेलफेयर होम में एक सप्ताह तक सेवा करेंगे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...