करीब पाँच घंटे पश्चिम मिदनापुर के बाँसतला स्टेशन पर माओवादियों के कब्जे में रही भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को छुड़ा लिया गया है। सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों ने राजधानी को चारों ओर से घेर लिया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इस बीच खबर है कि राहत ट्रेन भी घटनास्थल पर पहुँच चुकी है, जिसमें डॉक्टरों का दल और सुरक्षाकर्मी सवार हैं। यह भी खबर है कि किसी भी वक्त राजधानी वहाँ से रवाना हो सकती है।
बताया जाता है कि माओवादियों ने ट्रेन को कब्जे में लेकर माओवादी नेता छत्रधर महतो को रिहा किए जाने की माँग की थी, जिसे पिछले दिनों लालगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
उल्लेखनीय है कि सैकड़ों सशस्त्र माओवादियों ने दोपहर ढाई बजे के करीब लाल झंडा दिखाकर ट्रेन को रोक लिया था और उसे अपने कब्जे में ले लिया था। हालाँकि उन्होंने किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया।
महतो को नहीं छोड़ेंगे : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि माओवादी नेता छत्रधर महतो को किसी भी कीमत पर रिहा नहीं किया जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...