दस जनपथ पर जश्न, भाजपा मुख्यालय सूना
महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचलप्रदेश विधानसभा के चुनाव की चल रही मतगणना के रुझानों में कांग्रेस की तीनों राज्यों में सत्ता में बने रहने की संभावना से जहाँ इस पार्टी के मुख्यालय में जश्न का माहौल है, वहीं भाजपा मुख्यालय में पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। तीनों राज्यों के चुनावों के रुझान कांग्रेस के पक्ष में आते देख आज सुबह से ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी के आवास 10 जनपथ और उससे सटे पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस समर्थकों का ताँता लगना शुरू हो गया। पार्टी के झंडों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुँच रहे कांग्रेस कार्यकर्ता रह रह कर ढोल ताशे की थाप पर भाँगड़ा शुरू कर देते हैं। बीच-बीच में मिठाइयाँ भी बँट रही हैं। पार्टी समर्थकों के अलावा वहाँ बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी एकत्र हैं।दूसरी ओर भाजपा मुख्यालय पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। वहाँ पार्टी का कोई नेता मौजूद नहीं है। मुख्यालय के बाहर सुबह बड़ी तादाद में लगीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओबी वैन भी धीरे-धीरे वहाँ से खिसक कर सोनिया निवास की ओर चल दीं।महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचलप्रदेश तीनों ही राज्यों में भाजपा को पिछले चुनाव से भी अधिक नुकसान होता नजर आ रहा है। उसके कई दिग्गज नेता और उनके रिश्तेदार हार का सामना कर रहे हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...