पाकिस्तान में आतंक की ताजा कड़ी में तालिबान के संदिग्ध आतंकवादियों ने गुरुवार को लाहौर के तीन सुरक्षा प्रतिष्ठानों में लगभग एक ही समय पर हमले किए और पश्चिमोत्तर कोहाट शहर के एक पुलिस थाने में आत्मघाती हमला किया, जबकि पेशावर शहर में भी एक विस्फोट हुआ। इन हमलों में 40 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि संघीय जाँच एजेंसी (एफआईए) के कार्यालय और लाहौर के दो पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में आतंकवादियों के तीन दों द्वारा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह सवा नौ बजे से सुबह के 10 बजकर 40 मिनट के बीच किए गए हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें 16 सुरक्षाकर्मी और चार नागरिक शामिल हैं।
सुरक्षाकर्मियों ने 10 हमलावरों को मार गिराया है या उन्होंने खुद को उड़ा लिया। इन सभी हमलों में लगभग 40 लोग घायल हुए हैं।
कोहाट में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से एक पुलिस थाने में टक्कर मार दी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने पुलिस थाने के बाहरी दीवार पर टक्कर मारी, जिससे जबरदस्त विस्फोट हुआ।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में कुछ पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस थाना बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के तीन समूहों ने माल रोड के नजदीक टेंपल रोड पर स्थित एफआईए कार्यालय, हवाई अड्डे से लगभग छह किलोमीटर दूर बेदियाँ रोड स्थित एलीट फोर्स पुलिस प्रशिक्षण केंद्र तथा लाहौर के बाहर मानवां पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हमले किए।
इन हमलों के शुरू होने के लगभग पाँच घंटे बाद लाहौर शहर के पुलिस अधिकारी परवेज राठौर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में मई से कई आतंकवादी हमले हुए हैं। दरअसल, मई महीने में इसने अशांत पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में तालिबान के खिलाफ अभियान शुरू किया था।
पाकिस्तानी चैनलों के मुताबिक ‘तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान’ ने लाहौर हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एफआईए कार्यालय पर हुए हमले में दो पुलिस निरीक्षक और चार नागरिकों की मौत हो गई।
सुरक्षा बलों ने आत्मघाती जैकेट पहने हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। इस घटना में मारे गए लोगों में एक बैंक कर्मचारी भी शामिल है।
इस घटना में मारे गए आतंकवादियों के पास से मेवे के पैकेट मिले हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया इससे यह संकेत मिलता है कि उनकी संभवत: बंधक बनाने और इस इमारत में छिपने की योजना थी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...