आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है, लेकिन और कई शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 252 हो गई है।
कर्नाटक में पिछले दो दिनों के बाद बारिश में कुछ कमी आई है, जिसके बाद बाढ़ पीड़ितों को कुछ राहत मिली है। प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों को राहत शिविरों में पहुँचा दिया गया है।
बेंगलुरु में अधिकारियों ने बताया कि चिक्काबल्लापुरा से दो और उत्तर कन्नड़ जिले के कारवाड़ से एक और शव बरामद हुआ है। कारवाड़ में पिछले सप्ताह भूस्खलन हुआ था। प्रदेश में अब तक 197 लोग बाढ़ का शिकार हो चुके हैं। भारी बारिश से लगभग ढाई लाख घरों को नुकसान पहुँचा है, जबकि लगभग 1.8 करोड़ लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ के कम होने के साथ सरकार ने अब अपना ध्यान राहत कार्यों की ओर केंद्रित कर लिया है। प्रदेश सरकार ने 1200 से ज्यादा पुनर्वास केंद्र स्थापित किए हैं और साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों को यहाँ अस्थायी आवास और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश सरकार ने केंद्र से राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 16500 करोड़ रुपए की माँग की है।
दूसरी ओर आंध्रप्रदेश में भी बाढ़ के हालात में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अधिकारियों ने बाढ़ से अब तक 55 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।
प्रदेश के पाँच जिलों कुरनूल, महबूबनगर, कृष्णा, गुंटूर और नालगोंडा में फसलों और घरों को खासा नुकसान पहुँचा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 277 राहत शिविरों में लगभग साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने शरण ले रखी है। प्रकाशम बैराज का जलस्तर 21.8 फीट बना हुआ है। बैराज में आने वाले पानी की मात्रा 10.97 लाख क्यूसेक जबकि यहाँ से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा 10.8 लाख क्यूसेक पर स्थिर है।
मंगलवार दोपहर तक श्रीसेलम बाँध में पानी की मात्रा 892.40 फीट और नागार्जुन सागर बाँध में पानी की मात्रा 587.1 फुट बनी हुई थी। दोनों में पानी अब घट रहा है। प्रदेश सरकार ने केंद्र से अंतरिम राहत के रूप में 6000 करोड़ रुपए की माँग की है। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कल स्थिति का आकलन करने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने राज्यों में कांग्रेस में गुटबाजी को लगभग स्वीकारते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए अच्छी बात है। गांधी ने आज यहा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
ओवर ब्रिज नहीं बनने से रंगरा, सधुआ, चापर, मदरौनी, सहित आधा दर्जन गांव के लोगों को कठनाई का सामना करना पड़ रहा है। रंगरा चौक से नेशनल हाइवे स...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...