26 सितंबर, 2009
अभिकर्ताओं ने मनाया कार्य बहिष्कार दिवस
लाईफ इन्सोरेन्स एजेन्ट्स फेडेरेशन आफ इन्डिया के तहत जीवन बीमा के अभिकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर नवगछिया स्थित भारतीय जीन बीमा निगम की सेटेलाईट शाखा के द्वार पर धरना- प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार दिवस मनाया गया। धरना और प्रदर्शन अभिकर्ता सुबोध कुमार मिश्र के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जर्नादन प्रसाद यादव, मो. हसन खान, शंभु कुमार पासवान, पुष्पा कुमारी, श्यामानन्द कुमार, सतीश कुमार, कुमार शिवेश एवं नवीन कुमार आदि अभिकर्ताओं ने भाग लिया। अभिकर्ताओं द्वारा रखी गयी मांगों में अभिकर्ता नियमावली मे संशोधन को वापस लेने, न्यूनतम व्यवसाय गारंटी में परिवर्तन को वापस करने, बीमा धारक के सहभागिता लाभ में पांच प्रतिशत की कमी को वापस करने, यूलिप योजना मे किया गया परिवर्तन को वापस करने एवं डी स्वरूप कमेटी के निर्णय को रद करना है। प्रदर्शन के दौरान अभिकर्ताओं का शोषण बंद करो, बीमा धारक का शोषण बंद करो आदि नारे भी लगाये गए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...