26 सितंबर, 2009
एटीएम से निकले रुपयों पर संशय की स्थिति
जाली नोटों के प्रचलन को लेकर पिछले कई दिनों से नवगछिया के लोगों में संशय की स्थिति बनी है। जाली और असली नोटों में फर्क करना इतना कठिन हो गया है कि आम आदमी तो क्या बैंक अधिकारी भी संशय में हैं। जहां एक अधिकारी उसे असली कहकर देते हैं वहीं दूसरा बैंक के अधिकारी उसे लेने से इनकार कर देते हैं। इस परिस्थिति में आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल के तीन-चार दिनों से इलाहाबाद बैंक के नवगछिया के कैशियर द्वारा जिस सीरिज के पांच सौ के नोटों को लेने से इनकार कर लौटाया जा रहा है वहीं 4 सीके सीरिज के नोट भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से भी लोगों को प्राप्त हो रहा है। इलाहाबाद बैंक द्वारा लौटाये जाने के कारण स्टेट बैंक के एटीएम से भी निकले नोटों को लेने से बाजार के लोग हिचक रहे हैं। इस बाबत स्टेट बैंक के कैशियर ने कहा कि मुझे असली-नकली की कोई जानकारी नहीं है। पुन: बाद में कहा कि बैंक द्वारा दिये जा रहे नोट असली हैं, अगर कोई नहीं लेता है तो हम क्या कर सकते हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...