कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों की उम्मीद में शेयरों के भाव चढ़ने और इसके बाद निवेशकों के मुनाफावसूली करने से बाजार में भारी उठापटक देखी गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों की दलाल स्ट्रीट में लगातार लिवाली जारी है। वे 7 से 17 सितंबर के बीच बाजार में 8459.06 करोड़ रुपये की रकम उड़ेल चुके हैं। विदेशी बाजारों के मिले-जुले रुझान के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 16650.05 अंक पर कमजोर खुला। इसके बाद यह दोपहर के आसपास 16610.05 अंक के निचले स्तर तक चला गया। बाद में चुनिंदा लिवाली का सहारा पाकर इसने सत्र के दौरान 16765.03 अंक का ऊपरी स्तर भी छुआ। बीएसई में आटो, रीयल एस्टेट और हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों को लिवाली का लाभ मिला, वहीं बैंकिंग कंपनियों से जुड़ा सूचकांक मुनाफावसूली के दबाव में लुढ़क गया। खुदरा निवेशकों के खासी दिलचस्पी दिखाने से मिडकैप व स्मालकैप कंपनियों के शेयरों में अपेक्षाकृत अधिक तेजी दर्ज हुई। इस दिन सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 18 के शेयर मजबूत हुए, जबकि 12 कमजोर रहे।
18 सितंबर, 2009
उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त में रहा बाजार
आटो व रीयल एस्टेट शेयरों में अचानक आई लिवाली ने दलाल स्ट्रीट को दोपहर की गिरावट से उबार लिया। इसके चलते यहां लगातार चौथे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स शुक्रवार को 30.19 अंक की हल्की बढ़त लेकर 16741.30 पर बंद हुआ। चार सत्रों में यह सूचकांक 526 अंक चढ़ चुका है। गुरुवार को यह 16711.11 अंक पर था। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज [एनएसई] का निफ्टी भी 10.50 अंक की मामूली तेजी के साथ 4976.05 पर बंद हुआ। एक दिन पहले यह 4965.55 अंक पर था। आगामी सोमवार को ईद के उपलक्ष में बीएसई और एनएसई दोनों बंद रहेंगे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...