प्रधानमंत्री के विशेष विमान से (भाषा) प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने पिट्सबर्ग से जिनेवा की उड़ान में एयर इंडियावन विमान में अ़ज एक बड़ा केक काटकर अपना 77वाँ जन्मदिन मनाया। जब उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने ‘हैप्पीबर्थ डे’ कहा तो तालियों की गड़गड़ाहट हुई और सिंह को बधाइयाँ दी गई।
प्रधानमंत्री को केबिन में बधाई देने के लिए उनकी पुत्री उपिंदरसिंह, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंहआहलूवालिया, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन, वित्त सचिव अशोक चावला और एसपीजी के निदेशकबीबी वाँचू पहुँचे।
बाद में मनमोहन पत्रकारों के पास आए, जिन्होंने उन्हें बधाई दी थी। पत्रकारों और अन्य लोगों ने भी केक का लुत्फउठाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि लोगों की अच्छी तरह सेवा करने केलिए उन्हें ताकत दे।
प्रधानमंत्री के रूप में पहले कार्यकाल में इसी प्रकार न्यूयॉर्कClick here to see more news from this city कीउड़ान में उन्होंने विमान में जन्मदिन का केक कुछ वर्षों पहले भी काटा था। पंजाब के गह में सिंह का 26 सितंबरको जन्म हुआ था, जो अब पाकिस्तान के चकवाल जिले में पड़ता है। 1932
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...