देशभर के प्रतिष्ठित आईआईटी शिक्षण संस्थानों के करीब 15 हजार शिक्षक अपने वेतनमान ढांचे के मुद्दे को लेकर गुरुवार को भूख हड़ताल पर चले गए, लेकिन उन्होंने कक्षाओं का बहिष्कार नहीं किया है.
पदोन्नति पर रोक हटाने की मांग
मानव संसाधन विकास मंत्रालय से अपने मांग पत्र पर कोई ठोस जवाब नहीं मिलने के बाद दी आल इंडिया आईआईटी फैकल्टी फेडरेशन ने भूख हड़ताल की घोषणा की. इनकी मांगों में वरिष्ठ ग्रेड में प्रोफेसरों की पदोन्नति पर लगायी गयी 40 फीसदी की रोक सीमा को हटाना भी शामिल है. 40 फीसदी वाली मांग को मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा ठुकराए जाने के बाद प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों के अध्यापक हड़ताल पर चले गए.
और स्वायत्तता की दरकार
फेडरेशन के अध्यक्ष और आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर एम थेनमोजी ने बताया‘‘ हमने इस मुद्दे पर मानव संसाधन मंत्रालय के प्रतिनिधियों से मुलाकात के लिए कहा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, इसलिए हम हड़ताल पर चले गए.’’ सिब्बल ने कहा था कि आईआईटी प्रतिष्ठानों द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए आधुनिक दृष्टिकोण के साथ आगे आने पर इन संस्थानों को और अधिक स्वतंत्रता मुहैया करायी जाएगी.
ब्रांड इंस्टीट्यूट हैं आईआईटी
उन्होंने कहा‘‘ आईआईटी ब्रांड इंस्टीट्यूट हैं. हम उनका सम्मान करते हैं. शानदार उपलब्धियां हासिल करने के लिए हम उन्हें अधिक स्वतंत्रता देना चाहते हैं. यदि वे अपनी भावी योजनाओं पर विचार विमर्श करते हैं तो हम उन्हें अधिक स्वायत्तता देने को तैयार हैं.’’
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...