07 सितंबर, 2009
जो काम करेगा, वही राज करेगा
भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। भाजपा के विरोधी निराश होंगे। भाजपा कार्यकर्ता पर आधारित पार्टी है। पार्टी में पूर्णत: लोकतंत्र है। यहां अन्य पार्टियों की तरह वन मैन शो नहीं है। जमाना बदल गया है। जो काम करेगा, वही जनता के दिल पर राज करेगा। यह बातें सांसद शाहनवाज हुसैन ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रविवार को शीला भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा वंदे मात्रम एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिन्दु मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रीति शेखर एवं कुसुम शर्मा ने सांसद को फूल माला पहनाकर, अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत और सम्मानित किया। इस मौके महिला मोर्चा अध्यक्षा बिन्दु मिश्रा ने ज्यादा ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सांसद से अनुरोध किया कि वे महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान के लिए सांसद में आवाज बुलंद करें। सांसद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उनकी जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। जिसमें महिलाओं का भरपूर साथ मिला।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
असम के राजस्व मंत्री भूमिधर बर्मन ने शनिवार को कहा कि राज्य की 499.79 एकड़ जमीन पर बांग्लादेश ने अवैध कब्जा कर रखा है। बर्मन ने कहा कि बांग्...
-
केशूभाई पटेल ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। केशूभाई की पार्टी का नाम गुजरात परिवर्तन पार्टी होगा।पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र ...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल के मुखिया बीएम. बंसल ने तो पेट्रोल के दाम बढ़ाने का इशारा भर किया, पर भारत पेट्रोलियम ने इसमें कोई देरी नहीं की। इस...
-
उच्चतम न्यायालय ने वकीलों से सोमवार को कहा कि वे इंटरनेट का ज्ञान अर्जित करें ताकि विशेष तौर पर व्यावसायिक मुकदमों की त्वरित सुनवाई में मदद ...