07 सितंबर, 2009

इस हफ्ते पटरी पर दौड़ेगी दुरांतो


दो नान स्टाप 'दुरांतो' ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ने लगेंगी। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने अपने बजट भाषण में इन नई ट्रेनों की घोषणा की थी। सियालदह-नई दिल्ली दुरांतो ट्रेन 13 सितंबर और चेन्नई-नई दिल्ली 14 सितंबर से शुरू होगी। दोनों ट्रेनों को ममता बनर्जी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

सियालदह-नई दिल्ली दुरांतो सप्ताह में दो बार चलेगी। इस नान स्टाप एसी ट्रेन में 16 कोच होंगे। ट्रेन हर रविवार और गुरुवार को सुबह 6:40 पर सियालदह से रवाना होगी और अगले दिन 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को रात 8:20 पर रवाना होगी।

चेन्नई-नई दिल्ली दुरांतो भी 28 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी। सप्ताह में एक बार चलने वाली इस ट्रेन में दस द्वितीय श्रेणी शयनयान कोच भी होंगे। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र से भी एक दुरांतो शुरू की जानी थी। लेकिन, विधानसभा चुनाव की घोषणा के कारण राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से फिलहाल ट्रेन की घोषणा टाल दी गई।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार