चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए के अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने अंकुश लगाते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर मौका नहीं दिया है। पिछले 10 ओवरों में मोहम्मद यूसुफ और शोएब मलिक काफी संभलकर खेल रहे हैं।
समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 27 ओवरों के खेल में 117 रन पर तीन विकेट खो दिए थे। शोएब मलिक (27 ) और मोहम्मद यूसुफ 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर 20 रन बनाकर आशीष नेहरा की गेंद पर हरभजनसिंह के हाथों कैच आउट हुए। नजीर ने 17 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाए।
पाकिस्तान के दूसरे सलामी बल्लेबाज कमरान अकमल को भी नेहरा ने बोल्ड करके पैवेलियन की राह दिखाई। अकमल ने 22 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाए। अकमल और यूनिस ने दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े।
पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका 15वें ओवर में आरपी सिंह ने उस वक्त दिया, जब् उन्होंने कप्तान यूनिस खान को 20 रनों के निजी स्कोर पर धोनी के दस्तानों में झिलवा डाला। आरपी लगातार आउट स्विंग गेंदबाजी कर रहे थे और कोशिश यही थी कि बल्लेबाज गलती करे। यूनिस ने भी गेंद से छेड़खानी की गलती की, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
भारत का यह टूर्नामेंट में पहला मैच है, जबकि पाकिस्तान अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को हरा चुका है। इस मैच में पाकिस्तान टीम में एक परिवर्तन किया गया है। कप्तान यूनिस खान इस मैच में मिस्बाह उल हक के स्थान पर खेल रहे हैं। यूनिस खान अँगुली में चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...