डॉ. राजशेखर रेड्डी की दुर्घटना में मौत
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी और चार अन्य लोगों की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार सुबह से लापता उनका हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण नल्लामाला पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हैदराबाद से चित्तूर के लिए उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर का रेडियो संपर्क टूट गया था।
राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपने दम पर कांग्रेस को राज्य में शानदार विजय दिलाने वाले 60 वर्षीय राजशेखर रेड्डी की मौत की खबर आते ही राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लगा राष्ट्रीय ध्वज झुका दिया गया।
हेलिकॉप्टर के मलबे के साथ ही राजशेखर रेड्डी, उनके विशेष सचिव पी. सुब्रमण्यम, मुख्य सुरक्षा अधिकारी एएससी वेस्ली, पायलट ग्रुप कैप्टन एसके भाटिया और सहपायलट एमएस रेड्डी के शव रुद्रकोंडा पहाड़ी से मिल गए हैं। यह इलाका यहाँ से 40 नॉटिकल मील पूर्व में है।
आधिकारिक तौर पर उनकी मौत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन दिल्ली स्थित कांग्रेस के आला सूत्रों ने बताया है कि हेलिकॉप्टर में सवार लोगों के शव मिल गए हैं। हादसे की वजह से केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक रद्द कर दी गई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...