प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाली वैश्विक आर्थिक नरमी अब अंत की ओर है और आर्थिक हालात सामान्य हो रहे हैं.
मुश्किलों भरा रहा पिछला साल
प्रधानमंत्री योजना आयोग की पूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. उन्होंने अपने शुरुआती संबोधन में कहा ‘‘वैश्विक आर्थिक नरमी के कारण हमारे लिए पिछला साल मुश्किलों भरा रहा. मुश्किलें अब अब खत्म हो रही है क्योंकि आने वाले महीनों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होगी.’’ आयोग की बैठक में अर्थव्यवस्था के हालात और एकीकृत उर्जा नीति (आईईपी) की स्थिति का आकलन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘देश खराब मानसून का भी सामना कर रहा है.’’ सिंह ने कहा कि योजना आयोग पूरी अर्थव्यवस्था का आकलन प्रस्तुत करे तो यह उसके लिए उपयोगी होगा. संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल के गठन के बाद हो रही योजना आयोग की पहली पूर्ण बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष मोटेंक सिंह अहलूवालिया के अलावा अन्य सदस्य भी शामिल हैं. इस बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, कृषि मंत्री शरद पवार और गृह मंत्री पी चिदंबरम समेत संप्रग सरकार के करीब एक दर्जन से ज्यादा मंत्री हिस्सा ले रहे हैं.
स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है
प्रधानमंत्री ने योजना आयोग की बैठक में कहा वैश्विक आर्थिक नरमी का चक्र समाप्त हो रहा है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. वैश्विक वित्तीय संकट के असर के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2008-09 में घटकर 6.7 फीसदी पर आ गई जो इसके पिछले वित्त वर्ष में करीब 9 फीसदी पर थी. योजना आयोग के मुताबिक वृद्धि दर 2009-10 के दौरान और अधिक घटकर 6.3 फीसदी पर आ जाएगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था की समीक्षा महत्वपूर्ण है इसलिए नहीं कि हम संप्रग सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू कर रहे हैं बल्कि इसलिए भी कि हम 11वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) के मध्य में हैं.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...