रेड्डी का पार्थिव शरीर हैदराबाद पहुँचा
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी तथा उनके साथ मारे गए चार अन्य के पार्थिव शरीर गुरुवार शामभारतीय वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर से कुरनूल से हैदराबाद लाया गया।
‘वाईएसआर अमर रहे‘ के नारों के बीच रेड्डी का पार्थिव शरीर पुराने बेगमपेट हवाईअड्डे से यहाँ मुख्यमंत्री के कैंपऑफिस में लाया गया। रेड्डी को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शुभचिंतक मंत्री कांग्रेस सांसद तथाविधायकों के अलावा सभी पार्टियों के नेता वहाँ एकत्रित थे।
आटोप्सी के बाद रेड्डी उनके प्रधान सचिव पी सुब्रमण्यम मुख्य सुरक्षा अधिकारी एएससी वेसले, पायलट, ग्रुपकैप्टन एसके भाटिया तथा सहपायलट कैप्टन एमएस रेड्डी के पार्थिव शरीर को कुरनूल हवाई ठिकाने से लायागया।
आम जनता के अंतिम दर्शनार्थ रेड्डी के पार्थिव शरीर को कल यहाँ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में रखा जाएगा।उसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए कडप्पा जिले में उनके पैतृक गाँव पुलिवेन्दुला ले जाया जाएगा। सुब्रमण्यम, वेसली, भाटिया और एमएस रेड्डी के पार्थिव शरीर उनके निवास स्थल ले जाए गए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...