भारत में पिछले दो माह में स्वाइन फ्लू से 165 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और विश्व स्वास्थ्य संगठन काकहना है कि देश में इस महामारी के बढ़ने के आसार हैं।
इस घातक बीमारी के संबंध में डब्ल्यूएचओ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में लिखा है कि एशिया केउष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में श्वसन संबंधी बीमारियों की गतिविधि भौगोलिक तौर पर क्षेत्रीय या व्यापक होती है लेकिनभारत, बांग्लादेश और कंबोडिया में यह सामान्य तौर पर बढ़ रही है।
यहाँ स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में स्वाइन फ्लू से मौत के मामलों कोअन्य देशों की तुलना में सर्वाधिक कहा है।
एजेंसी ने कहा है कि दक्षिणी गोलार्ध के शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में इस बीमारी की सक्रियता घट रही है। इस क्षेत्रमें चिली, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश हैं।
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि भारत में रोगी सरकारी अस्पताल में आने से पहले औसतन दो निजी स्वास्थ्य देखभालसंस्थानों में जा रहे हैं। संगठन ने कहा कि मृतक रोगियों में से 44 प्रतिशत को मधुमेह, फेफड़े, हृदयरोग या एड्सजैसी शिकायत थी।
हालाँकि डब्ल्यूएचओ ने भारत में स्वाइन फ्लू की तीव्रता और असर को अब तक हलकी श्रेणी में रखा है। इसमहामारी के असर को खत्म करने के लिहाज से संगठन ने स्कूलों को भी बंद करने की सिफारिश की है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि स्कूल बंद करना एहतियाती कदम की तरह कारगर हो सकता है, जिससे स्कूलों में एवंअन्य व्यापक समुदाय में इसके प्रसार को कम किया जा सकता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...