राजद प्रमुख लालूप्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस और उनकी पार्टी के मजबूत संबंध हैं और राजग को सत्ता से दूर रखने के लिए एक समान सोच वाले धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनिया गाँधी के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। जो भी हो, मैं उनका साथ नहीं छोडूँगा।
उन्होंने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी से भेंट की थी। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा उनके कार्यकाल में हुए कथित रोजगार घोटाला के आरोपों की सीबीआई जाँच की योजना पर विचार किए जाने की पृष्ठभूमि में यह भेंट हुई है।
झारखंड एवं बिहार में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन की वकालत करते हुए राजद नेता ने राजग को सत्ता से दूर करने के लिए सोनिया गाँधी से एक समान सोच वाली पार्टियों को एकजुट करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मैंने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया और हम सकारात्मक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
बिहार विधानसभा की 18 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन से उत्साहित लालू प्रसाद ने कहा कि हम फाइनल के लिए चुन लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम राज्य की जनता के बीच जाकर फाइनल के लिए अभ्यास जारी रखेंगे। नीतीश कुमार सरकार का वास्तविक चेहरा उजागर करने के लिए हमारे सामने कई मुद्दे हैं।
राजद प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी के 15 साल के शासनकाल में अगर कोई गलती हुई है तो उसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी उंची जातियों के साथ ही निर्धन एवं अल्पसंख्यकों का पूरा सम्मान करती है।
उल्लेखनीय है कि राज्य की 18 सीटों के लिए हुए उपचुनावों में से 11 सीटें कांग्रेस, राजद और लोजपा को मिली हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...