27 सितंबर, 2009
जहां होती है ज्योति की पूजा व विसर्जन
नवगछिया में एक ऐसा भी गांव है जहां बगैर प्रतिमा वाली मंदिर में नवरात्र पर ज्योति की पूजा की जाती है। और अंतिम दिन पूरे विधि विधान के साथ ज्योति का विसर्जन भी किया जाता है। कुछ वर्ष पूर्व नवरात्र पर जलाई गई ज्योति के बुझ जाने से कुनामाप्रताप नगर कोसी में विलीन हो गया था। जिसमें लगभग 400 वर्ष पुरानी दुर्गा मंदिर भी कोसी में समा गई थी। इसके बाद यहां के वासियों ने मंदिर का निर्माण किया और तब से यह परंपरा चली आ रही है। मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। पौराणिक मान्यता है कि पूजा के दस दिनों के अंदर अगर जल रही ज्योति बुझ जाती है तो किसी बड़े अनिष्ट का होना तय है। राजेद्र कालोनी स्थित मंदिर प्रांगण में अष्टमी पूजा पर काफी संख्या में पाठा व भैंस की बलि भी चढ़ाई जाती है। यहां पहले चंदेल राजपूत इसके बाद किन्वार फिर बिसाई, भदौरिया, चौहान एवं राठौर राजपूतों के पाठा की बलि चढ़ाई जाती है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...