गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र में शनिवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे गुस्साए लोगों ने प्रशासन की कई गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर भी पथराव किया।
हंगामे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-24) पर जाम लग गया। आक्रोशित भीड़ को काबू करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाना पड़ा।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने लोगों पर आँसू गैस के गोले भी छोड़े। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लोगों का विरोध कॉलोनी को अवैध करार दिए जाने को लेकर था।
शनिवार सुबह जैसे ही प्रशासन पुलिस के साथ कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पहुँचा, रहवासी भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। बाद में भीड़ ने प्रशासन के वाहनों में आग भी लगा दी।
उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस ने भी पथराव किया, लेकिन इससे बात नहीं बनी। मामला बिगड़ता देख उसने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस दौरान हवाई फायर भी किए गए।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वे उक्त कॉलोनी में बारह साल से रह रहे हैं। कॉलोनी में वे सारी सुविधाएँ हैं, जो किसी रिहायशी इलाके को वैध बनाने के लिए जरूरी हैं, फिर प्रशासन कॉलोनी कैसे तोड़ सकता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...