05 सितंबर, 2009
नवगछिया बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम
नवगछिया बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम में पूर्व से ही लगाए जा रहे कयासों को झुठलाते हुए नये चेहरे ने दिग्गजों को पटखनी देते हुए विभिन्न पदों पर अपना सिक्का जमा लिया है। अध्यक्ष पद पर अरूण कुमार सिंह ने 202 वोट लेकर तीन बार महासचिव रहे सुरेन्द्र नारायण मिश्र को 16 मतों से पराजित किया। वहीं महासचिव पद पर जयनारायण यादव ने 152 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुन्दन कुमार चौधरी को 33 मतों से पराजित किया । सत्येन्द्र नारायण चौधरी कौशल 93 मत लेकर तीसरे एवं नीरज कुमार झा 23 मत लाकर चौथे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव के तीन पदो पर कृष्ण कुमार आजाद 248 नवीन कुमार झा 189 एवं सुबोध कुमार यादव 145 मत लेकर विजयी हुए। वहीं पंकज कूमार 108 मत लेकर चौथे, विजय कुमार सिंह 98 मत लेकर पांचवे एवं सुनील कुमार ठाकुर 77 मत लेकर छठे स्थान पर रहे। अंकेक्षक के दो पदों पर अमरनाथ चौधरी 216 मत एवं उदयकांत कुमार 18 मत लेकर विजयी रहे। जयनारायण यादव तीसरे स्थान पर रहे। देर रात निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने विजयी हुए लोगों के नामों की घोषणा की। जीत की घोषणा होते ही विजयी खेमे में जश्न का माहौल देखा गया। इससे पूर्व दिन के 10 बजे मतदान शुरू हुआ और संध्या 4:30 तक चला। 90 फीसदी अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अरूण कुमार सिंह ने कहा कि वे अधिवक्ता भाइयों के आशा व विश्वास पर पूरी तरह से खड़े उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि वे अधिवक्ता भाइयों का खुल कर सहयोग करेंगे एवं उनकी समस्याओं पर निदानात्मक पहल करने की हर संभव कोशिश करेंगे। गौरतलगब हो कि निर्वाचित अधिवक्ताओं का शपथ ग्रहण समारोह आगामी आठ सितम्बर को कचहरी परिसर मे होगा। इधर बिहार बार कौंसिल के सदस्य रहे वरीय अधिवक्ता कामेश्वर पाण्डेय ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामना संदेश दिया है। वहीं जीत से चूके प्रत्याशियों के पूर्व के कायरें की तारीफ की है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...