भारत बना वनडे का बादशाह
रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर पहुँची टीम इंडियाकप्तान महेन्द्रसिंह धोनी के नेतृत्व में लगातार कामयाबियों की गाथा लिख रही टीम इंडिया ने अपनी इस सूची में एक और उपलब्धि को जोड़ लिया है। पिछले डेढ़ दो वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया ने शुक्रवार को यहाँ त्रिकोणीय सिरीज में न्यूजीलैंड को छह विकेट से मात देने के साथ ही दुनिया की नंबर एक वनडे टीम का रुतबा पहली बार हासिल कर लिया।
आज के मैच में जीत के साथ ही भारत के आईसीसी वनडे रैंकिंग में 128 अंक हो गए हैं और उसने दक्षिण अफ्रीका को 127 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर छोड़ दिया है। आईसीसी रैंकिंग शुरू होने के बाद यह पहला मौका है, जब भारत वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बना है।
हालाँकि भारत कई बार नंबर दो का स्थान हासिल किया था, लेकिन उसका वनडे का बादशाह बनने का यह पहला मौका है।
भारतीय टीम ने त्रिकोणीय टूर्नामेंट में जब अपने अभियान की शुरुआत की तब वह शीर्ष पर कायम दक्षिण अफ्रीका से एक अंक पीछे थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रभावशाली जीत ने उसे शीर्ष पर पहुँचा दिया।
भारतीय कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी ने टीम की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हमारा ध्यान तो बस मैच में अच्छे प्रदर्शन पर था। हमने रैंकिंग के बारे में कभी सोचा नहीं था, लेकिन शीर्ष पर पहुँचना वाकई एक बड़ी उपलब्धि है और इसमें पूरी टीम का योगदान है।
हालाँकि भारत को शीर्ष पर बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को होने वाला मैच भी जीतना होगा, अन्यथा वह फिर से दूसरे नंबर पर पहुँच जाएगा। गौरतलब है कि त्रिकोणीय सिरीज का फाइनल भी भारत और श्रीलंका के बीच ही खेला जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...