जम्मू से करीब 27 किलोमीटर दूर खौर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को सीमा प्रहरियों ने नाकाम कर दिया, वहीं पाकिस्तान की ओर से गुरुवार रात की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए।
बीएसएफ के जम्मू सीमांत क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एके सरोलिया ने बताया कि बीएसएफ जवानों पर गुरुवार रात साढ़े आठ बजे जिले के खौर क्षेत्र से लगी निकवोल चौकी पर सीमा के उस पार से गोलीबारी की गई।
बीएसएफ जवानों ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि चार से पाँच आतंकवादियों का समूह भारत में घुसना चाहता था।
उन्होंने बताया कि सीमा के उस पार से देर रात तक गोलीबारी जारी थी। सरोलिया ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने भी छोटे अग्नेयास्त्रों से जवाबी हमला किया।
जम्मू, कठुआ और सांबा जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक 60 से 70 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है और सैनिकों को सीमा पर अलर्ट कर दिया गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...