केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों समेत 100 लोगों को प्रदान की गई सुरक्षा वापस ले ली है। यह कदम ‘वाई’ श्रेणी के वीआईपी को इस तरह की सुरक्षा मुहैया कराए जाने में कटौती किए जाने के प्रयास के तहत उठाया गया है। इस संबंध में फाइल को गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को हरी झंडी दे दी। उसी दिन वे अमेरिका की यात्रा पर रवाना हुए।
जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें उत्तराखंड की राज्यपाल मार्गरेट अल्वा, राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन के पूर्व प्रमुख आरएस बेदी और दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त नीरज कुमार शामिल हैं। अल्वा को राज्य सरकार सुरक्षा प्रदान करेगी।
सूत्रों ने बताया कि उत्तरप्रदेश के नेता डीपी यादव का नाम भी वीआईपी सूची से वापस ले लिया गया है। उनकी सुरक्षा हटा ली गई है।
वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत वीआईपी की रक्षा में नौ पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं। इन लोगों की सुरक्षा वापस लेने से करीब नौ सौ पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी से मुक्त होंगे और सामान्य काम करने में सक्षम होंगे। इस सूची में कटौती का फैसला पाँच साल तक असमंजस में रहने के बाद किया गया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...