23 सितंबर, 2009

सेंसेक्स में 167 अंकों की गिरावट

पिछले कई दिनों से लगातार बढ़त में चल रहे भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। आज सेंसेक्स 167 अंकों की गिरावट के साथ 16720 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 अंक गिरने के बाद 4970 के स्तर पर बंद हुआ।

आज बाजार की शुरुआत सीमित दायरे में हुई। सेंसेक्स 14 अंकों की बढ़त के साथ 16900 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 2 अंक बढ़कर 5023 के स्तर पर खुला।

वैश्विक बाजारों से मिल रहे मिश्रित रुझानों के बीच आज भारतीय बाजारों में मुनाफा वसूली हावी हो गई। आईटी, कैपिटल गुड्स और रीयल्टी शेयरों में गिरावट के बीच आज बैंकिंग और फार्मा सेक्टर में अच्छी खरीदारी रही।

पावर ग्रिड, गेल, एचडीएफसी बैंक, रैबबैक्सी लैब, एक्सिस बैंक, के शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त रही, जबकि सुजलोन,रिलायंस कम्यूनिकेशन, रिलायंस कैपिटल, भारती एयरटेल, यूनीटेक के शेयरों में गिरावट रही।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार