17 सितंबर, 2009

चीन के नए अंतरिक्ष यात्रियों में 15 महिलाएं

चीन में अंतरिक्ष यात्रियों के दूसरे जत्थे का चुनाव करने के लिए प्रारंभिक चरण में 30 पुरुषों और 15 महिलाओं का चयन किया गया है। ये सभी वायुसेना के पायलट है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए इनमें से पांच पुरुष और दो महिलाओं को अंतत: चुना जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह पहला मौका है जब चीन के अंतरिक्ष विकास कार्यक्रम में महिलाओं का चयन किया गया है। इन सभी की औसत आयु 30 साल है। वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि इन सभी 45 प्रत्याशियों को परीक्षणों के दूसरे दौर से गुजरना होगा।

उन्होंने बताया कि पुरुष लड़ाकू विमान के पायलट है जबकि महिलाएं एयरो-ट्रांसपोर्ट पायलट है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार