25 अगस्त, 2009
सीबीएसई स्कूलों में ग्रेडिंग प्रणाली
अब स्कूली छात्रों को परीक्षा में पास-फेल होने तथा सहपाठी से कम नंबर आने पर तनाव और हीनभावना का शिकार होने की जरूरत नहीं। ऐन परीक्षा के दिन बच्चा बीमार भी हो जाए,तो मां-बाप को चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि अगले दिनों में परीक्षा देने की छूट होगी। केंद्र सीबीएसई के स्कूलों में अगले साल से नंबर के बजाय ग्रेडिंग प्रणाली लागू करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई के स्कूलों में कक्षा नौ से 12 के छात्रों के लिए एक सतत समग्र मूल्याकंन व्यवस्था होगी। इसके तहत समय-समय पर उनकी विषयगत और विकास संबंधी गतिविधियों की परीक्षा होगी। टेस्ट सीट पर शिक्षक उन्हें नंबर तो देगा, लेकिन पूरी कक्षा के परिणाम ग्रेडिंग प्रणाली के तहत घोषित होंगे। मसलन, नब्बे से सौ के बीच ए-1, 80 से 89 के बीच ए-2 ग्रेड हो सकता है। 33 फीसदी से कम नंबर पाने वालों के लिए सबसे नीचे ई ग्रेड होगा। एक विषय में ई मिलने वाले को अगली कक्षा के लिए पास कर दिया जाएगा, लेकिन दो विषयों में ई ग्रेड होने पर अनुपूरक परीक्षा (कंपार्टमेंटल) देनी होगी। बताते हैं कि इसके पीछे दसवीं की बोर्ड परीक्षा वैकल्पिक बनाने की मंशा भी छिपी हुई है। यदि कोई छात्र दसवीं के बाद उसी स्कूल में करना चाहेगा तो उसके लिए दसवीं की बोर्ड परीक्षा वैकल्पिक होगी। जो बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठेंगे,उन्हें ग्रेडिंग के जरिए अगली कक्षा के लिए पास कर दिया जाएगा। कपिल सिब्बल ने सोमवार को देशभर के शिक्षा बोर्डो की परिषद (कोब्से) की बैठक में कहा, प्रणाली अमल में आने पर 98 या 99 फीसदी नंबर पाने वाले बच्चों में कोई फर्क नहीं जाएगा। दसवीं की परीक्षा वैकल्पिक होने पर शिक्षा को नया आयाम मिलेगा। सिब्बल ने कहा, सरकार की मंशा देशभर के स्कूलों में गणित, विज्ञान व कॉमर्स की पढ़ाई के लिए एक समान पाठ्यचर्या लागू करने की है। ऐसा हुआ तो डिग्री स्तर पर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा औरबेहतर गुणवत्ता का रास्ता भी खुल सकता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...