योग गुरु बाबा रामदेव के एक शिष्य और एक ईसाई संगठन की उन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र को नोटिस जारी किया जिनमें वयस्कों के बीच पारस्परिक सहमति से बने समलैंगिक संबंधों को वैध घोषित किए जाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई है.
14 सितंबर के बाद होगी अलगी सुनवाई
प्रधान न्यायाधीश केजी बालकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले को 14 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया जब उसके द्वारा इसी मामले से संबंधित अन्य याचिकाओं पर सुनवाई किए जाने की संभावना है.
अगली सुनवाई तक जवाब दे केंद्र
न्यायालय ने केंद्र से सुनवाई की अगली तारीख तक जवाब दायर करने के लिए कहा. शीर्ष अदालत ने यह नोटिस बाबा रामदेव के शिष्य एसके तिजारावाला तथा क्रिश्यिन एपोस्टोलिक चर्चेज एलायंस की ओर से दायर याचिकाओं पर जारी किया. उच्चतम न्यायालय ने इससे पूर्व 20 जुलाई को यह कहते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था कि वह इस मुद्दे पर सरकार के जवाब का इंतजार करेगा.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...