सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को घुसपैठ के एक प्रयास को विफल करते हुए गुजरात के कच्छ जिले में क्रीक क्षेत्र से सोमवार को नौ पाकिस्तानियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नौका जब्त कर ली।
आज ही प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा भारत में ताजा हमलों की साजिश रचने की बात कही है।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि सीमा पार से कुछ लोग भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमने विशेष अभियान चलाया और नौ लोगों को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी पाकिस्तानी लोग अधेड़ उम्र के हैं, जो एक नौका में आए थे जिसे जब्त कर लिया गया है। पिछले साल मुंबई में हमला करने वाले आतंकवादियों ने क्रीक क्षेत्र के पास से ही एक भारतीय नौका अपने कब्जे में ले ली थी। प्रवक्ता ने कहा कि देखने में वे लोग मछुआरे लग रहे थे, लेकिन पूछताछ में पता चला कि वे मछुआरे नहीं हैं।
आईजी (गुजरात फ्रंटियर) अरुण कुमार सिन्हा के अनुसार प्राथमिक जाँच से पता चलता है कि इनमें से छह लोग मछली पकड़ने की गतिविधियों में शामिल थे, लेकिन तीन अन्य नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस मौसम में सामान्यत: लोग इस इलाके में नहीं आते। प्रवक्ता ने कहा कि बीएसएफ अधिकारी क्रीक इलाके के पास नौ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और आगे का विवरण पूछताछ पूरी होने के बाद ही उपलब्ध होगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...