पलामू में मोबाइल टॉवर को किया ध्वस्त
माओवादियों ने पाँच राज्यों में आहूत दो दिवसीय बंद के पहले दिन सोमवार को लातेहार में रेल पटरी को उड़ा दिया, वहीं पलामू जिले में एक मोबाइल टॉवर को ध्वस्त कर दिया।
लातेहार के रेलवे स्टेशन मास्टर पीएन तिवारी के अनुसार लगभग 20 माओवादियों ने राँची से करीब 150 किलोमीटर दूर कुमंडी और हेगड़ा रेलवे स्टेशन के बीच विस्फोट से रेल पटरी को उड़ा दिया।
उन्होंने बताया कि विस्फोट डाउन लाइन पर हुआ, जिससे बड़वाडीह और बरकाकना के बीच रेल यातायात बाधित हो गया। भाकपा (माओवादी) के दो वरिष्ठ सदस्यों की कथित गिरफ्तारी के विरोध में माओवादियों ने झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार में बंद का आह्वान किया है।
मेदिनीनगर में पुलिस उपाधीक्षक ब्रजमोहन पासवान ने बताया कि लगभग 50 नक्सलियों ने औरंगाबाद-मेदिनीनगर मार्ग पर स्थित मोबाइल टॉवर को विस्फोट से उड़ा दिया। उन्होंने बताया राँची से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर विस्फोट से एक बड़ा गड्ढा बन गया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...